बिलासपुर, अक्टूबर 2022/राज्यपाल महामहिम सुश्री अनुसूईया उइके 16 और 17 अक्टूबर को दो दिवस के लिए बिलासपुर जिले के प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके राजभवन रायपुर से सवेरे 10.30 बजे सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। सुश्री उईके का आगमन दोपहर 12.45 बजे बिलासपुर एसईसीएल गेस्ट हाउस में होगा। दोपहर 2 बजे जिला न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हांेगी। दोपहर 3.30 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम 4.30 बजे व्यापार विहार स्थित एक निजी होटल आनंद इम्पीरिया में आयेाजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5.15 बजे एसईसीएल गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री उईके रात्रि विश्राम एसईसीएल गेस्ट हाउस में ही करेंगी। राज्यपाल दूसरे दिन 17 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे कोटा के डीकेपी हायर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे दोपहर 3.18 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कोटा के लिए प्रस्थान करेंगी। सुश्री उईके दोपहर 3.30 बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सड़क मार्ग से होकर राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगी।
संबंधित खबरें
पर्यटकों के सुरक्षा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने पर्यटन क्षेत्र का किया निरीक्षण
कवर्धा, 13 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने जिले के पर्यटन स्थल रानी दहरा जलप्रपात में पर्यटकों के सुरक्षा एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक आदेश जारी किए है। कलेक्टर ने आदेंश का संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल प्रभाव से पालन करने के निर्देश भी दिए […]
शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण होगी प्राथमिकता : कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा
नवपदस्थ कलेक्टर मीडिया से हुए रूबरू जांजगीर-चाम्पा ,जुलाई 2022/ जांजगीर-चाम्पा जिले के नए कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात व चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आम जनमानस तक शासन की योजनाओं को […]
कल्याणी संस्था द्वारा दिव्यांगो को निः शुल्क कृत्रिम हाथ लगाए जाने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी
दुर्ग, सितंबर 2022/स्वैच्छिक संस्था कल्याणी सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन, भिलाई नगर में विगत 21 वर्षाे से सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति व बुजुर्गों के कल्याणार्थ वृद्धाश्रम व दिव्यांगता के क्षेत्र में विगत 07 वर्षाे से यह संस्था सफलता के साथ कार्य कर रही हैं। इस संस्था द्वारा शारीरिक दिव्यांगों हेतु हितग्राही की पहचान […]