छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर श्रम विभाग के 4 हितग्राहियों को 1 लाख 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि जारी

कवर्धा, अक्टूबर 2022। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर श्रम विभाग में संचालित दो अलग-अलग योजनाओं के तहत 4 हितग्राहियों को 1 लाख 60 हजार रूपए का चेक जारी की गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 3 पंजीकृत हितग्राही को 60 हजार रूपए एवं अंसगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत 1 पंजीकृत हितग्राही के उत्तराधिकारी को 01 एक लाख रूपए जारी किया गया।
जिला श्रम पदाधिकारी श्री शोएब काजी ने बताया कि ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार एवं हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत हितग्राही राजेश्वरी नेताम, नील कुमारी निषाद और मालती कौशिक को 20-20 हजार रूपए जारी किए गए है। इसी प्रकार अंसगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजनान्तर्गत पंजीकृत हितग्राही गुतराम के उत्तराधिकारी श्री दुर्गेश चंद्रवंशी को 1 लाख रूपए की सहायता राशि जारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *