छत्तीसगढ़

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 87 हजार 872 किसानों के खाते में 58 करोड़ 85 लाख की राशि अंतरित

मुंगेली, अक्टूबर 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से दीपावली त्यौहार के पहले आज 17 अक्टूबर को खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अन्तर्गत तीसरी किश्त के रूप में जिले के 87 हजार 872 किसानों के खाते में 58 करोड़ 85 लाख रूपए की राशि, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 19 हजार 28 भूमिहीन मजदूरों के बैंक खाते में लगभग 03 करोड़ 80 लाख रूपए और 01 हजार 38 गोबर विक्रेता, पशुपालकों व गौठान से जुड़ी समूह की महिलाओं के खाते में 69 लाख 06 हजार 09 सौ अन्ठानबे रूपए की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं की राशि राज्य सरकार द्वारा 01 नवंबर राज्योत्सव दिवस पर अंतरित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन दीपावली त्यौहार को देखते हुए आज ही किसानों, मजदूरों व पशुपालकों के खाते में योजना की राशि अंतरित कर दी गई है। इससे उनकी खुशियां दुगुनी होगी और बाजारों में भी रौनक आएगी। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना और की राशि अंतरित होने और दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री नवीन भगत एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे तहसील कार्यालय जरहागांव में वीडियो कांफं्रेसिंग में शामिल हुए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, जनपद सदस्य मनहरण साहू, वरिष्ठ नागरिक श्री रूपलाल कोसरे, लोकेश सिंह बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्राम के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *