अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ दीपावली एवं छठ पूजा त्यौहार गरिमामय एवं शांतिपूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 21 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुंदन कुमार करेंगे।
संयुक्त कलेक्टर ने जिले के पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिक निगम के आयुक्त, अनुविभागीय दण्डाधिकार, नगरसेना के जिला सेनानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग एवं छ.ग. राज्य विद्युत वितरण के कार्यपालन अभियंता तहसीलदार को समय पर बैठक में उपस्थित होने कहा है।