राजनांदगांव, अक्टूबर 2022। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम अंतर्गत 20 अक्टूबर 2022 को शासकीय आयुष पॉली क्लिनिक राजनांदगांव में जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का का शुभारंभ राज्यगीत एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, आयुर्वेद पोषक आहार प्रदर्शनी, विडियोज, ब्रोशर पम्पलेट्स, उद्बोधन,सेल्फीजोन के माध्यम से जनसामाान्य को आयुर्वेद के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के साथ सियान जतन क्लीनिक अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों का नि:शुल्क शुगर जांच व नेत्र परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा प्रदान की गई। इस दौरान आयुर्वेद में आंवला का महत्व बताते हुए एवं नित्य प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए आंवला जूस का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, महिला बाल विकास शहरी क्षेत्र परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर, सुपरवाइजर चिखली आस्था शर्मा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, समाजसेवी श्री अभिनव सिंह , श्री राहुल यादव, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं संस्था के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
अब तक 6,78,392.92 टन धान खरीदा गया,66.77 प्रतिशत धान का हो चुका है उठाव,
जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी, 2022/ जिले के 79.91 प्रतिशत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूर्ण हो चुकी है। जिले में 20 जनवरी की शाम 5 बजे तक 1 लाख, 59 हजार 730 किसानों द्वारा 6 लाख, 78 हजार, 392.92 टन धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। खरीदे गए धान में […]
भोथिया को तहसील का दर्जा दिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
रायपुर, मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सक्ती जिले अंतर्गत नवनिर्मित तहसील भोथिया के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उप तहसील भोथिया का उन्नयन करते हुए तहसील का दर्जा दिया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री को भोथिया के निवासियों ने […]
पुण्यतिथि पर कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि
जगदलपुर 30 जनवरी 2023/ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कलेक्टोरेट के गांधी उद्यान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित अपर कलेक्टर श्री हरेश मंडावी, संयुक्त कलेक्टर श्री हितेश बघेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी कर्मचारियों ने महात्मा गांधी प्रिय भजन वैष्णव जन […]