जांजगीर चांपा, अक्टूबर 2022 / कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से प्रकाश के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हुए हरित पटाखों का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने मिट्टी के बने दीपको का उपयोग करने और स्वस्थ पर्यावरण के लिए हानिकारक पटाखों तथा अधिक आवाज वाले पटाखों का उपयोग नही करने कहा। उन्होंने सभी आमजन और बच्चो से सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाने कहा। कलेक्टर ने दीपावली पर्व के अवसर पर मां लक्ष्मी से समस्त जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
संबंधित खबरें
कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास धारा 144 लागू
उत्तर बस्तर कांकेर / जनवरी 2022ः-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर एवं परिसर के आसपास लोक शांति एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 07 जनवरी 2022 से 06 अप्रैल 2022 तक की अवधि के लिए धारा-144 लागू कर दिया गया है। भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) […]
गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने की जरूरत – कलेक्टर
सुपोषण किट देकर बच्चों को मध्यम एवं सामान्य श्रेणी में लाने के लिए किया जा रहा जतन सबकी सहभागिता एवं जनजागरूकता जरूरी बच्चों की देखरेख तथा सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए सबने लिया संकल्प कलेक्टर ने सुपोषण अभियान में लगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानितराजनांदगांव, मार्च 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कलेक्टोरेट […]
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 16 फरवरी 2024/ जिले एवं छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई. आदि में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अध्ययनरत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है। सहायक […]