छत्तीसगढ़

धान खरीदी के पहले दिन कबीरधाम जिले के 19 धान खरीदी केन्द्रो ंमें 44 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन लिया

कबीरधाम जिले में एक नवम्ब से पहले सिर्फ 2 प्रतिशत धान की हुई कटाई, इसलिए सिर्फ 19 समितियों में 1 हजार 466 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी

धान खरीदी की तैयारियो की महत्वपूर्ण जानकारियां

धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 103
समिति-90 समिति
पंजीकृत किसान- एक लाख 22 हजार 332 किसान
धान का रकबा – कुल रकबा 180690 हेक्टर
धान खरीदी का लक्ष्यः 4 लाख 67 हजार में टन
जिले के हर एक धान खरीदी केन्दों के लिए होगी नोडल अधिकारी

कवर्धा, अक्टूबर 2022। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत 1 नवम्बर से होने वाली है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निदे्र्रश पर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने ठीक एक दिन पहले कबीरधाम जिलेे के 19 धान खरीदी केन्द्रो ंमें 45 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन लिया है। इन किसानों से पहले दिन 1 हजार 466 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। वहीं किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से 895 किसानों ने आॅनलाईन टोकन प्राप्त किया है। कृषि विज्ञान केेंन्द्र के अधिकारियों ने बताया कि कबीरधाम जिले में बहुतायात मात्रा में इस वर्ष देर से पकने वाले किस्मों की धान की बोबाई की गई है। साथ ही इस वर्ष लगातार बारिश होने से खेत सुख नहीं पाए है, अधिक गिली होने की वजहो से धान की कटाई नहीं हो पाई है। इधर कृषि उपसंपचालक श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जिले में मात्रा 2 प्रतिशत धान की कटाई हुई। आने वाले 15 दिनों के बाद जिले में धान कटाई का प्रतिशत लगताार बढ़ते जाएगा।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे बताया कि इस वर्ष जिले के 103 धान उर्पाजन केन्द्रों में किसी भी स्थल का परिवर्तन नहीं होगा। पिछले वर्ष स्थलों को धान खरीदी केन्द्र बनाए गए थे, उसी स्थलों पर अपनी तैयारियों रखे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत एक लाख 22 हजार 332 किसान है। कुल रकबा 1080690 हेक्टर है। कबीरधाम जिले में 90 समिति और 103 धान उपार्जन केन्द्र है। जिले में इस वर्ष 4 लाख 67 हजार में टन धान की खरीदी की जाएगी।
कलेक्टर श्री महोबे ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नोडल अधिकारी नियमित रूप से धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करें और किसी भी तरह की अनियमितता, अव्यवस्था की जानकारी एसडीएम को दे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी के लिए धान मानक तय करते हुए एमएसपी और एफएक्यू मापदण्ड तय किया गया है। निर्धारित मापदण्ड के आधार पर साफ सुधरे और मानक धान की खरीदी की जाएगी। धान की गुणवत्ता से समझौते नहीं किए जाएगे। कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी की व्यवस्था रहेगी। एक हैक्टेयर से कम वाले छोटे किसानों को एक बार में धान खरीदी होगी। इसी तरह सीमांत किसानों से दो बार में खरीदी की जाएगी। सीमांत किसानों को तीसरा टोकन काटने के लिए नोडल अधिकारी से परीक्षण कराए जाएंगे।
कलेक्टर श्री माहेबे ने अन्य राज्य से और कोचियों, बिचैलियों के माध्यम से अवैध धान की आवक पर रोक लगाने, किसान पंजीयन के सम्बंध में, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा धान खरीदी के सम्बंध में प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में तैयारियां सुनिश्चित करने के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की एवं संवेदनशील केंद्रों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने समय पर मिलिंग के लिए पंजीयन कार्य पूर्ण करने तथा मिलर्स बारदाने के संग्रहन के सम्बंध में जिला खाद्य अधिकारी एवं बारदानों के उठाव के सम्बंध में जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया। संग्रहण केंद्र में पानी व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, शौचालय, आद्रता मापी मशीन, डैनेज व्यवस्था, तिरपाल व्यवस्था, जमाल व्यवस्था, स्टैकिंग व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करने निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले के में पडोसी राज्यों एवं पडोसी जिलों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों को रोकने के लिए 7 अलग-अलग चेक पोस्ट तैयार किए गए है और अन्य मार्गों पर भी कड़ी निगरानी के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *