कवर्धा, नवम्बर 2022। समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्य में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, उभयलिंगी व्यक्तियों के कल्याणार्थ पुनर्वास के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा हैं। उनकी आवश्यकता के अनुरूप आपातकालीन सेवाएँ, संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विभाग के लक्षित समूहों को आवश्यक परामर्श, शिकायतों तथा विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाईन नम्बर-155326 एवं टोल फ्री नम्बर-1800-233-8989 का संचालन समाज कल्याण संचालनालय, समाज कल्याण परिसर, माना कैम्प रायपुर द्वारा 1 नवम्बर 2022 से प्रारंभ किया गया है। जिले के दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं उभयलिंगी समुदाय के व्यक्ति हेल्पलाईन व टोल फ्री नम्बर के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज कराकर समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
लाइवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रिकल बोर्ड बनाने का प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ लाइवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में पंजीकृत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन कोर्स के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल बोर्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 30 अक्टूबर 2022 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिया जाएगा। 15 दिवसीय यह प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा। प्रशिणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद आवश्यक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस संबंध में […]
छत्तीसगढिय़ां ओलम्पिक में आज पुसौर एवं लैलूंगा विकासखण्ड का रहा दबदबा
रायगढ़, नवम्बर 2022/ जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन रायगढ़ स्टेडियम में किया जा रहा है। जिसके तहत आज दूसरे दिन 18 से अधिक 40 आयु वर्ग महिला-पुरूष के विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। आज कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा उपस्थित रहे। जिसमें […]
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक
घरेलू नल कनेक्शन के कार्यो में तेजी लाने के दिए निर्देशरायगढ़, फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का लक्ष्य वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। जिसके तहत […]