छत्तीसगढ़

शासन स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधा मुहैया करा रही – मंत्री श्री अकबर

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम रबेली, जेवड़न खुर्द और बरबसपुर में नवीन प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण

मंत्री श्री अकबर ने बच्चों से बात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई

कवर्धा, नवम्बर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज गुरूवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान विकासखंड कवर्धा के ग्राम रबेली, जेवड़न खुर्द और बरबसपुर में नवीन प्राथमिक शाला भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नए भवन की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य भगवान सिंह पटेल, श्री अशोक सिंह, श्री राजेश शुक्ला पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शिक्षा के अधिक के तहत निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। लैब, लाइब्रेरी सहित सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। जिससे अब वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा ने चयनित होकर इंजिनीयारिंग और डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं वही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी चयनित होकर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *