मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार सशक्त युवा सशक्त मुंगेली के अंतर्गत आकांक्षा प्लेटफार्म द्वारा जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में 25 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजकों द्वारा सेक्युरिटी गार्ड, सेक्युरिटी सुपरवाईजर, सहायक सुपरवाईजर, मार्केटिंग, एजेंट, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित 1077 पदों पर भर्ती की जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आई.टी.आई., स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, इंजीनियरिंग एवं एम.एस.डब्लू है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पासबुक एवं ड्राईविंग लाइसेंस के साथ निर्धारित स्थान एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
पालना कार्यकर्ता/सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित 04 फरवरी तक
दुर्ग, 20 जनवरी 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 जिला दुर्ग में चार पालना केन्द्र खोले गए है। इन चारों नवीन पालना केन्द्रों में पालना कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाना है। इसके अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्र. 01 में पालना केन्द्र सुमरित नगर खम्हरिया एवं वार्ड क्र. 41 के […]
मुख्यमंत्री धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में पहुंचे किसानों के बीच
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज खैरागढ़ विकाखण्ड के धान उपार्जन केन्द्र जालबांधा में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में ग्राम पेटी और पवनतरा के किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही धान की तौलाई करवा रहे किसानों से चर्चा कर खेती किसानी के बारे […]
कटरा में आयोजित प्रशासन आपके द्वार जनसंवाद शिविर में प्राप्त 73 आवेदनों में से 40 निराकृत
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 अप्रैल 2022/ आम जनता को शासन की सेवाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों से शिकायत, समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन आपके द्वार जन संवाद शिविर का आयोजन आज मरवाही विकासखंड में ग्राम पंचायत कटरा से किया गया। शिविर में प्राप्त 73 आवेदनों में से 40 का निराकरण किया […]