मुंगेली, नवम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जिले में संचालित पशु बाजारों में पशु क्रय-विक्रय आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंध किया है। जारी आदेश के अनुसार जिलेे के समीपवर्ती जिला बेमेतरा में लम्पी स्किन डिसीज़ का प्रकोप देखने में आया है। जिले से बाहर संक्रमित पशु परिवहन कर स्थानीय बाजारों में विक्रय हेतु लाये जाने पर अन्य पशुओं को लम्पी स्किन डिसीज़ का संक्रमण हो सकता है। लम्पी स्किन डिसीज़ के प्रसारण को रोकने हेतु जिले में पशुओं मेे गोट पाक्स टीकाद्रव का टीकाकरण किया जा रहा है। उक्त रोग के रोकथाम हेतु जिले में पशु परिवहन, आवागमन, पशु मेला, प्रदर्शनी, साप्ताहिक बाजारों में पशु क्रय-विक्रय एवं पशुओं को ग्राम से बाहर चराने हेतु ले जाने पर आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
संबंधित खबरें
जिले में महिला खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
कवर्धा, 05 अगस्त 2024/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत महिला खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए 09 से 18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर-35 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। महिला खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मी., […]
कलेक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गौरव दिवस के भव्य आयोजन के लिए दिए निर्देश
जिले के सभी गौठानों, धान खरीदी केंद्रों, प्राथमिक सहकारी सोसाईटी परिसर और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर होंगे आयोजनकार्यक्रम में शासन की प्रमुख योजनाओं की दी जाएगी जानकारी रायपुर, दिसम्बर 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के भव्य आयोजन के लिए विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से […]
परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाने हेतु पात्र अपात्र सूची जारी5 तक दावा आपत्ति आमंत्रित
सुकमा, अगस्त 2022/ जिले के वाहन चालकों को लायसेंस बनाने की सुविधा प्रदान करने के लिए जिले में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र खोले जाने है। परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए प्राप्त आवेदनों की दस्तावेज सत्यापन उपरान्त आवेदकों की पात्र-अपात्र सूची का प्रकाशन किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी श्री शिवभगत रावटे ने बताया कि आवेदकों […]