छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में बैठक

जिला स्तरीय युवा उत्सव व छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल संचालन हेतु समितियों का गठन        जांजगीर-चांपा, नवंबर 2022  / आज जिला पंचायत जांजगीर में छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार व कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी अभिमन्यु साहू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल व युवा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक के दौरान सभी खेल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से खेल व्यवस्थाओं की विस्तार से चर्चा की गई। वहीं विगत वर्ष हुए खेल युवा महोत्सव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष और भी अच्छे व्यवस्था करने कहा। उन्होंने जिला खेल विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से खेल आयोजन में आ रही समस्याओं को जानकर उचित निर्देश दिए और इसके अलावा खेल मैदान में खेल व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त जिला पंचायत अधिकारी अभिमन्यु साहू ,जिला खेल अधिकारी प्रमोद बेस व संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
        जिले में छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन 24 नवंबर 2022 से 26 नवंबर 2022 तक जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। इसके सफल आयोजन सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2022 23 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 26 नवंबर 2022 से 27 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। युवा उत्सव समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और जिला पंचायत जांजगीर चांपा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आयोजन के सफल संचालन हेतु अधिकारियों की समितियों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *