छत्तीसगढ़

जिले में धान खरीदी प्रगति पर

दो नवीन केन्द्र खुलने से कृषकों को सहुलियत सुकमा, नवम्बर 2022/ सुकमा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष जिले के कुल 22 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्री जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत चिड़पाल एवं गुडरा में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति शासन से प्राप्त हुई है। इन केंद्रों में प्रारंभिक तैयारी प्रगति पर है और जल्द ही धान खरीदी भी प्रारंभ हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि चिड़पाल में खरीदी केंद्र खुलने से लगभग 550 कृषकों को सीधा फायदा मिलेगा, जो वर्तमान में पुसपाल एवं तोंगपाल लेम्प्स पर अपना धान विक्रय करते हैं। इसी प्रकार गुडरा में धान खरीदी केन्द्र से लगभग 600 कृषकों को धान बेचने में सहूलियत होगी। इस विपणन वर्ष जिले में कुल 16 हजार 389 पंजीकृत किसानों द्वारा 39608.128 हेक्टेयर भूमि पर धान की फसल ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *