सुकमा, नवम्बर 2022/ जिले में 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2022 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाना है। इसके लिए किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर शिकायत या सुझाव हेतु कलेक्टर श्री हरिस. एस द्वारा जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 9 में जिला स्तरीय धान खरीदी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला स्तरीय धान खरीदी नियंत्रण कक्ष किसानों की शिकायत या सुझाव दर्ज करने के लिए विभिन्न कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला स्तरीय धान खरीदी शिकायत कक्ष का दूरभाष क्रमांक 284012 (07864) है जिसमें समय प्रातः 8 बजे से रात 10 बजे तक शिकायत या सुझाव दर्ज कराया जा सकता है।