छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने किया बाबू सेमरा धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण

जगदलपुर, नवंबर 2022/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने बुधवार 23 नवंबर को बाबू सेमरा धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान यहां धान के विक्रय के लिए लाए गए धान की गुणवत्ता का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने यहां धान के आवक और उठाव के संबंध में जानकारी ली और धान के उचित रखरखाव के संबंध में निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *