रायपुर, 25 नवम्बर 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद विविधता भरे भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित कर सशक्त राष्ट्र निर्माण के सपने को बखूबी पूरा किया है। श्री बघेल ने कहा कि हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनेक विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संबंधित खबरें
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोन्टा में प्रवेश प्रारंभ
सुकमा, 04 अप्रैल 2022/ स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अभिनव पहल के तहत प्रारंभ किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोण्टा में 5 अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोण्टा में प्रवेश हेतु आवेदन 5 अप्रैल से 30 […]
छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात चित्रोत्पला फिल्म सिटी से छत्तीसगढ़ी फिल्मों, नाटकों के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा पद्मश्री विभूतियों की सम्मान राशि प्रतिमाह 5 हजार रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने की घोषणा
महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर साधर्मिकजनों को पचास लाख की मदद का संकल्प
5 परिवारों की मदद करने वाले प्रकाश सुराना का मुख्यमंत्री के हाथों अभिनंदन भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा साधर्मिक भाई बहनों के आर्थिक उन्नयन हेतु नगद मदद का कार्य किया गया है । कोरोना काल के बाद कई परिवारों के व्यापार पर संकट मंडरा रहा है । परिवार चलाना मुश्किल हो गया है । […]