रायपुर, 25 नवंबर 2022/ प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला द्वारा कटघोरा वन मंडल अंनर्गत परिक्षेत्र अधिकारी चैतमा श्री मृत्युजंय शर्मा को कार्य में लापरवाही बरतने तथा अनियमितता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में परिक्षेत्र अधिकारी श्री शर्मा का मुख्यालय- मुख्य वन संरक्षण कार्यालय बिलासपुर वृत्त निर्धारित किया गया है। गौरतलब है कि श्री शर्मा के कार्यरत अवधि में ग्रीन इंडिया के तहत वन प्रबंधनसमितियों-कन्हैयापारा,चनवारीपारा,कोडार,कर्रानवापार,कर्रानवाडीह,कर्रापरसापानी एवं जमनीपानी में तालाब आदि निर्माण कार्य में लापरवाही तथा अनियमितता पाए जाने के कारण उक्त कार्रवाई की गई है।
संबंधित खबरें
आँखे आपका ध्यान रखती है आप उनका ध्यान रखिए
विश्व दृष्टि दिवस आज अम्बिकापुर, अक्टूबर 2022/ विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य नेत्र दृष्टि के बचाव या समय पर उपचार हेतु लोगों को जन जागरूकता लाने शासन स्तर पर प्रयास किया जाता है। वर्ष 2022 का थीम अपनी आंखो को प्यार करें, आंखों […]
जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता की बैठक आज
कोरबा 11 जुलाई 2024/sns/- वर्ष 2024-25 में जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसके संबंध में जिला स्तरीय बैठक 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या साडा टी. पी. नगर में आहूत की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड क्रीडा प्रभारी, […]
दीपावली मिलन समारोह 29 को – कन्हैया
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 29 अक्टूबर शनिवार को शाम 5:00 बजे से महिला समृद्धि बाजार, पुरानी बस्ती में किया गया है ।कन्हैया फैंस क्लब के राजेश त्रिवेदी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी […]