बलौदाबाजार, नवंबर 2022/कलेक्टर रजत बंसल ने आज जिला मुख्यालय स्थित महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप का निरीक्षण कर जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने पंजीयन रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर का बारिकी से परीक्षण किया। साथ ही कलेक्टर इस दौरान किचन कक्ष एवं काउंसलर कक्ष का भी जायजा लिया। करीब आधे घन्टे तक कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से वन टू वन बात करके जानकारी हासिल किया। जिस पर कर्मचारियों ने भवन की पोताई एवं मरम्मत की आवश्यकता के संबंध में शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल फोन लगाकर 3 दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक तुलिका परगनिहा ने जानकारी देतें हुए बताया कि अब तक 1056 महिलाओं एवं किशोरियों के प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसमें ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि झारखंड, उत्तरप्रदेश,बिहार की बिछड़ी हुई वृद्ध महिलाओ को उनके घर वालों से मिलवाए है। कलेक्टर ने सखी स्टॉप सेंटर के सभी कर्मचारियों के कामकाज की प्रशंसा करतें हुए उनकी पीठ थपथपाई। उक्त निरीक्षण के दौरान बलौदाबाजार एसडीएम रोमा श्रीवास्तव,डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग एल आर कच्छप, जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव, लोक निर्माण विभाग ईई टी सी वर्मा सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
गिरदालपारा के किसानों में आए बदलाव की बयार देख कमिश्नर श्री धावड़े हुए प्रसन्नचित
सुकमा, मई 2022/ जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर पर मलगेर नदी पर बने गिरदालपारा परियोजना का लाभ ले रहे किसानों में आए बदलाव की बयार देखकर कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने खुशी जताई। गुरुवार को सुकमा जिले के प्रवास पर पहुंचे कमिश्नर ने गिरदालपारा परियोजना का अवलोकन किया और स्थानीय किसानों के साथ बातचीत […]
दीदीयों ने हौसले से लिखी अपनी तकदीर: हाथों से बेरोजगारी की लकीर मिटाकर बनाया मुकाम
रायपुर, मई 2022/ हौसले और मजबूत इरादे तकदीर भी बदल सकते हैं। अपने मजबूत इरादों से दंतेवाड़ा जिले की महिलाओं ने अपने हाथों से बेरोजगारी की लकीर मिटा कर नई इबारत लिखी। यह उनकी मजबूती का परिणाम है, जो मशीन से होने वाली ईटों का निर्माण का काम उन्होंने अपने हाथों में लिया और उसे […]
कलेक्टर कोर्ट के ऑनलाइन यूट्यूब प्रसारण की अभिनव पहल के बाद अब पारदर्शिता हेतु कोर्ट के बाहर प्रकरणों की अद्यतन जानकारी का डिस्प्ले भी शुरू
अम्बिकापुर 28 जून 2024/sns/- प्रशासन के कार्यशैली में पारदर्शिता हेतु कलेक्टर श्री भोसकर की अभिनव पहल पर पहली बार प्रदेश में किसी कलेक्टर कोर्ट का यूट्यूब पर ऑनलाइन प्रसारण शुरू किया गया। हर गुरुवार को कलेक्टर कोर्ट का ऑनलाइन प्रसारण किया जाता है जिससे लोग घर बैठे कलेक्टर कोर्ट की कार्यवाही देख सकते हैं। इसी […]