छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलपिक: दूसरे दिन बांटी, भौंरा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी और रस्सा-कस्सी खेल का हुआ आयोजन

400 से अधिक खिलाड़ियों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन

मुंगेली, नवम्बर 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 28 नवम्बर से जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय खेल के आज दूसरे दिन पारम्परिक खेल बांटी, भौंरा, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी और रस्सा-कस्सी में सभी वर्ग के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा के प्रदर्शन किया।
 जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल के दूसरे दिन भौंरा खेल में 18 वर्ष तक के बालिका वर्ग में कु. सविता पथरिया, पुरूष वर्ग में ओमप्रकाश पथरिया प्रथम रहा। 18 से 40 वर्ष के महिला वर्ग में सेवती राजपूत मुंगेली और पुरूष वर्ग में प्रवीण मुंगेली प्रथम और 40 वर्ष से अधिक में महिला वर्ग में अरूणा साहू मुंगेली और पुरूष वर्ग में सालिक मुंगेली प्रथम रहा। इसी प्रकार बिल्लस खेल में 18 वर्ष तक के बालिका वर्ग में मोहनी पथरिया, पुरूष वर्ग में धनेश्वर पथरिया, 18 से 40 वर्ष के महिला वर्ग में रवीना पथरिया, पुरूष वर्ग में दिलीप साहू लोरमी, 40 वर्ष से अधिक में महिला वर्ग में राजकुमारी मुंगेली, पुरूष वर्ग में राजेश्वर पथरिया प्रथम रहा। गेड़ी खेल में 18 वर्ष तक के बालिका वर्ग में माधुरी यादव मुंगेली, पुरूष वर्ग में दीपक भास्कर पथरिया, 18 से 40 वर्ष के महिला वर्ग में माधुरी धु्रव पथरिया, पुरूष वर्ग में राकेश धु्रव पथरिया, 40 वर्ष से अधिक में महिला वर्ग में राजकुमारी साहू मुंगेली, पुरूष वर्ग में सुखदानी साहू मुंगेली प्रथम रहा। फुगड़ी खेल में 18 वर्ष तक के बालिका वर्ग में अंशु साहू मुुंगेली, पुरूष वर्ग में देव कुमार मुंगेली, 18 से 40 वर्ष के महिला वर्ग में रोशनी मरावी पथरिया, पुरूष वर्ग में साबिर अली पथरिया, 40 वर्ष से अधिक में महिला वर्ग में गनेशिया साहू मुंगेली, पुरूष वर्ग में संतोष साहू मुंगेली प्रथम रहा। बांटी खेल में 18 वर्ष तक के बालिका वर्ग में क्रांति एवं साथी पथरिया, पुरूष वर्ग में मनीष एवं साथी पथरिया, 18 से 40 वर्ष के महिला वर्ग में अमरिका एवं साथी पथरिया, पुरूष वर्ग में जोगी राम एवं साथी मुंगेली, 40 वर्ष से अधिक में महिला वर्ग में गनेशिया एवं साथी मुंगेली, पुरूष वर्ग में बनवाली एवं साथी पथरिया प्रथम रहा। रस्सा-कस्सी खेल में 18 वर्ष तक के बालिका वर्ग में पिंकी वर्मा एवं साथी पथरिया, पुरूष वर्ग में मनीष एवं साथी पथरिया, 18 से 40 वर्ष के महिला वर्ग में सारदा एवं साथी मुंगेली, पुरूष वर्ग में नरेंद्र एवं साथी लोरमी, 40 वर्ष से अधिक में महिला वर्ग में रेखा एवं साथी पथरिया, पुरूष वर्ग में राजकुमार एवं साथी मुंगेली प्रथम रहा। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खाॅ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पाल, गणमान्य नागरिक खलील खान, निर्णायक दल और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रामभजन देवांगन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *