गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, दिसंबर 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की विशेष पहल पर जिले में मछली पालन से स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी है। इसके तहत गौठानों एवं चारागाह क्षेत्रों में स्थिति तालाबों-जलाशयों के साथ ही अन्य क्षेत्रों के जलाशयों में मछली पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत मरवाही के सद्भावना भवन में लगभग 70 महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को मछली पालन के लिए नवीनतम तकनीक प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को नवीनतम तकनीक बायोफ्लॉक एवं आरएएस सिस्टम के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि रिसर्कुलर एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) तकनीक की मदद से सीमेंट के टैंक बनाकर मछली पालन कर सकते हैं। इस तकनीक के लिए केंद्र सरकार मदद भी करती है। आरएएस वह तकनीक है, जिसमें पानी का बहाव निरंतर बनाए रखने लिए पानी के आने-जाने की व्यवस्था की जाती है। इसमें कम पानी और कम जगह की जरूरत होती है। इसी तरह तालाबों में अधिक मछली उत्पादन कैसे करे, पानी का रखरखाव, मछली चारा, मछली बीज तैयार करने आदि विषयों पर जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण बिलासपुर से आए मछली पालक श्री प्रकाश पांडेय एवं श्री विकास पांडेय द्वारा दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्य श्री ए के निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही डॉ. राहुल गौतम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं बीपीएम उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर जताया शोक
रायपुर, 31 दिसंबर, 2023। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के कापू निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व.श्री महादेव प्रसाद शर्मा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार जनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्री शर्मा स्वर्गीय दिलीप सिंह […]
वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के खाते में राशि अंतरण
आज से मूंग और उड़द की खरीदी शुरू दंतेवाड़ा, अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा वर्चुअल रूप से किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत राशि अंतरण की गई। इस अवसर पर पी एम […]
कलेक्टर के सख्त कड़े निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्तापूर्ण करें कार्य
सभी घरों में 15 दिनों के भीतर स्वच्छ पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने ग्राम दौजरी में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया औचक निरीक्षण