छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 7.50 लाख क्ंिवटल से अधिक धान की हुई खरीदी

रायगढ़, दिसम्बर 2022/ जिले में धान कटाई में आयी तेजी के साथ ही उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक में बढ़ोत्तरी हुई है। जहां बीते सप्ताह धान उपार्जन की मात्रा 2 लाख क्ंिवटल थी वहीं अब बढ़कर 7 लाख क्ंिवटल से अधिक की खरीदी हो चुकी है। जिले में अब तक 16 हजार 203 किसानों ने धान विक्रय कर चुके है। धान की आवक बढऩे से उपार्जन केन्द्रों में रौनक बढऩे लगी है।
उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएं श्री सी.एस.जायसवाल ने बताया कि जिले के 100 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 7 लाख 59 हजार 857 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के साथ उठाव भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए केन्द्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी केंद्रों में पर्याप्त बारदाने उपलब्ध करवाया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों में किया जा रहा है। जिले के 7 ब्लाकों में 100 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां किसानों के लिए पेयजल और बैठने की सुविधा उपार्जन केंद्रो में की गई है। इस वर्ष शासन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन टोकन जारी किया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ अतिसंवेदनशील खरीदी केन्द्रों में व्यवस्था की निगरानी के लिए विशेष टीम बनायी गई है। इसके अलावा अवैध धान परिवहन को रोकने चेकपोस्ट के माध्यम से माल वाहक वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *