बिलासपुर, दिसम्बर 2022/शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्ग के कर्मचारियों को मार्च 2023 से जून 2023 तक चार माह का नियमित लेखा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला के प्राचार्य ने बिलासपुर एवं अंबिकापुर संभाग के सभी शासकीय कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि वे तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों का आवेदन प्रेषित करें। लेखा प्रशिक्षण सत्र हेतु आवेदन पत्र शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, तृतीय तल को 01 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक कार्यालयीन समय में भिजवाना होगा। पूर्व के आवेदन कर चुके सभी कर्मचारियों को प्रवेश हेतु पुनः आवेदन करना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
हर घर तिरंगा अभियान : सेजेस कोतरा के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
रायगढ़, 15 अगस्त 2024/sns/- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोतरा में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता सप्ताह मनाया गया। स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा पहल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए […]
कलेक्टर ने जन-चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, दिव्यांग को मिला मोटराइज्ड सायकल
बलौदाबाजार,31जुलाई 2023/कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने आज आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल में लगभग 74 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इनमें से गंभीर किस्म के 28 प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही जनचौपाल में इस सप्ताह कुल 25 आवेदनों का पूर्णतः निराकरण कर […]
अंबिकापुर नगर निगम की लापरवाही का बड़ा खुलासा : आशीष सिन्हा RTI कार्यकर्ता
अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सड़क के किनारे खुलेआम बिना लाइसेंस, बिना जांच के रोज काटे जा रहे मुर्गे, भेड़, बकरे और सुअर अम्बिकापुर/sns/ जब हमने यह जानना चाहा की अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत शहर के साथ रिंग रोड़ में मुर्गे, भेड़, बकरे और सुअर कसाईयों की कुल कितनी ऐसी दुकान है। जिसमें मांस की विक्रय […]