छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 02 लाख 32 हजार 767 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

मुंगेली 21 दिसम्बर 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 02 लाख 32 हजार 767 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 65 हजार 723 पंजीकृत किसानों के खाते में धान खरीदी के एवज में 474 करोड़ 91 लाख 14 हजार 856 रूपए की राशि अंतरित की गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में मिलर्स द्वारा अब तक 01 लाख 73 हजार 799 मीट्रिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। शेष धान की उठाव कार्य प्रगति पर है। गौरतलब है कि जिले के 100 धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सभी उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से धान विक्रय करने वाले कोचियों और बिचैलियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर जांच उपरांत संबंधितों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं सभी एसडीएम को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्यों का नियमित मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *