पाम्पलेट्स और पुस्तकों का किया गया निःशुल्क वितरण सुकमा, दिसम्बर 2022/ राज्य सरकार के 4 साल पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा विकासखंड मुख्यालय छिंदगढ़ में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहां साप्ताहिक हाट बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी प्रशंसा की। इसके साथ ही लोगों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवा-जतन-सरोकार, न्याय का नया अध्याय, जनमन, संबल सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित ब्रोसर,पाम्पलेट्स और पुस्तकों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। ग्रामीणों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अत्यंत सहज और सरल भाषा में सुरूचि पूर्वक तैयार सामग्री की सराहना की।
ग्रामीणों ने शासन की सुराजी गांव योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बहुत लाभप्रद बताया। वहीं गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन के लिए परिवर्तनकारी बताया। साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की सराहना की। इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड मुख्यालय कोन्टा के साप्ताहिक हाट बाजार में भी सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
लोगों द्वारा जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, बिजली बिल हाफ योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, कृष्ण कुंज, वनोपज, आर्थिक तरक्की करता छत्तीसगढ़, कृषि ऋण माफी, सिंचाई कर माफ, गोधन न्याय योजना आदि से संबंधित छायाचित्रों का अवलोकन किया गया।