गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 दिसंबर 2022/ आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत वन अधिकार प्रकोष्ठ में क्षेत्रीय कार्यकर्ता (फील्ड वर्कर) की एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन 5 जनवरी 2023 तक शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। यह नियुक्ति अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु अनुभाग स्तर पर की जाएगी। यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थायी होगा इसकी अवधि 9 माह तथा मानदेय यात्रा व्यय सहित 15 हजार रुपए निर्धारित है। आवेदन की सामान्य शर्ते एवं अन्य जानकारी जिले की वेबसाईट https://www.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 24 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
राजनांदगांव 01 जून 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत छुरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं राजनांदगांव जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 24 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिसमें छुरिया जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम […]
जल जीवन मिशन से विश्वप्रसिद्ध पर्यटन ग्राम तीरथगढ़ के हर घर पहुंचा जल
पानी बचाओ मुहिम से जुड़ी महिलाएं जागरूकता की जगा रही अलख जगदलपुर, जनवरी 2025/sns/ सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है इस योजना ने न केवल स्वास्थ्य में सुधार किया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बड़ा परिवर्तन लाया है। […]
अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके नोडल अधिकारी नियुक्त
कवर्धा, 24 नवम्बर 2021 छत्तीसगढ़ के पंचम विधानसभा का बारहवां सत्र 13 दिसंबर से प्रारंभ होकर 17 दिसंबर 2021 तक चलेगा। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने सत्र के प्रश्नों के उत्तर तैयार कर समय पर उपलब्ध कराने के लिए जिले में विधानसभा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके को नियुक्त किया […]