रायपुर 28 दिसम्बर 2022/जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरबा जिले के विकासखण्ड कोरबा के अंतर्गत सोल्वा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष एवं नहर मरम्मत कार्य के लिए दो करोड़ 37 लाख 90 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। कार्य पूर्ण हो जाने से इस योजना की सिंचाई क्षमता में 227 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 486 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।
संबंधित खबरें
सचिव कचरा संग्रहण कार्य को गंभीरता से लें – सीईओ जिला पंचायत
राजनांदगांव, 22 अगस्त 2024/sns/- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव में संचालित समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की सचिवों की बैठक लेकर समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत विभाग […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
बिलासपुर, 25 दिसंबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज अटल बिहारी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी […]
सभी परिवारों को मिलेगा भरपूर भोजन, परिवार से अलग हुए लोगों को मिला राशन कार्ड
कवर्धा, फरवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत चिल्फी और रहंगी में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम पंचायत चिल्फी और रहंगी में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में 25 ग्राम पंचायातों के […]