रायगढ़, जनवरी2023/ विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 14 जनवरी 2023 को प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम बेलरिया विकासखण्ड रायगढ़ के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जायेगा। शिविर में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के परामर्श के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने संबंधी काढ़ा का भी वितरण किया जायेगा। कोविड-19 रोग के रोकथाम के उपायों के विषय में शिविर में बताया जायेगा एवं दिनचर्या तथा ऋतुचर्या की जानकारी दी जायेगी। साथ ही वात व्याधि, श्वास, कास, चर्म रोग, शिशु एवं बाल रोग, मधुमेह, शारीरिक एवं मानसिक दुर्बलता, पंचकर्म तथा क्षारसूत्र चिकित्सा सलाह के साथ नि:शुल्क औषधियां दी जायेगी। जनसामान्य को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने हेतु आग्रह किया गया है।
संबंधित खबरें
आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
उत्तर बस्तर कांकेर/ जनवरी 2022- कलेक्टर श्री चन्दन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दो मृतक परिवार के निकटतम आश्रितों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम तमोड़ा निवासी 35 वर्षीय बिसेसर मण्डावी की नदी में डूबने से […]
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ रवाना
तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध नियमों का उल्लंघन करने वाले पर 7450 रुपये का जुर्माना अम्बिकापुर 31 मई 2023/ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस जिले के समस्त विकासखण्डों में मनाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस की थीम “हमें पौष्टिक आहार की आवश्यकता है, […]
कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण विभिन्न वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बिलासपुर, नवंबर 2024/sns/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बचे हुए निर्माण कार्यो की गति में तेजी ला कर उन्हें तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए। विभिन्न वार्डो का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिम्स के डीन […]