छत्तीसगढ़

भोपाल आईएएस श्री वी के बाथम द्वारा केसरा गौठान को मिली सराहना

दुर्ग, जनवरी 2023/ 20 जनवरी 2023 को श्री वी के बाथम आईएएस भोपाल, (म.प्र.) द्वारा जनपद पंचायत पाटन स्थित गौठान केसरा का निरीक्षण व अवलोकन किया गया। गौठान में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी खाद एवं गोबर क्रय के संबंध में जानकारी ली गई। जिसमें लगभग आठ हजार क्विंटल गोबर क्रय एवं 2100 क्विन्टल वर्मी खाद विक्रय होना बताया गया। गौठान में स्थित गोबर पेंट निर्माण इकाई का अवलोकन किया गया। साथ ही स्व सहायता समूह द्वारा संचालित व रोपित विभिन्न प्रकार की सब्जियों का अवलोकन किया गया व समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की गई। मनोबल बढ़ाने तथा अच्छी गुणवत्ता को देखते हुए श्री बाथम ने समूह द्वारा निर्मित कच्ची घनी तेल का क्रय भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *