मुंगेली, फरवरी 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत पुजारी को विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्री पुजारी को भू-अभिलेख शाखा अधीक्षक, सहायक अधीक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि, यात्रा भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के स्वीकृति, निराकरण, भू-अभिलेख शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भविष्य निधि आंशिक अंतिम विकर्षण एवं अस्थायी अग्रिम की स्वीकृति तथा समूह बीमा का अंतिम निराकरण, भू-अभिलेष शाखा के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 90 दिनों तक के अवकाश स्वीकृति की नस्ती कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह श्री पुजारी को परिवर्तित भूमि के विरूद्ध वार्षिक भू-भाटक की वसूली, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत कार्यवाही, लोक सेवा केन्द्र, सामान्य सेवा केन्द्र, चिप्स एवं एनआईसी शाखा, वीडियो कांफ्रेंस, आवक-जावक शाखा, परीक्षा शाखा और वक्फ बोर्ड का नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा है।
संबंधित खबरें
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर 17 दिसम्बर को मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस
गौठान, धान खरीदी केंद्र, तेंदूपत्ता संग्रहण केन्द्र, नगरीय वार्डो में आयोजित होंगे कार्यक्रम कार्यक्रम में दी जाएगी शासन की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी धमतरी, दिसम्बर 2022/ प्रदेश में आगामी 17 दिसंबर को राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों […]
विधायक श्री विकास उपाध्याय ने साथियों सहित पंजाब में किया चुनाव प्रचार ,पंजाब की जनता को छत्तीसगढ़ सरकार के विकास मॉडल की जानकारी दी,
रायपुर ।sns। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने किसान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय अवस्थी एवं राजेश पाल हैप्पी बाजवा ने साथियों के साथ वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए उन्होंने अंतिम 3 दिन जालंधर ग्रामीण विधानसभा आदमपुर के कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुखविंदर सिंह […]
मुख्यमंत्री ने सुश्री किरण पिस्दा को दी बधाई और शुभकामनाएं
सुश्री पिस्दा का साउथ एशियन फुटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ भारतीय टीम में चयन रायपुर, 03 सितम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुश्री किरण पिस्दा को नेपाल में होने वाले साउथ एशियन फुटबाल चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय टीम में चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। सुश्री किरण पिस्दा भारतीय टीम की […]