रायपुर, 06 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वराज्य पार्टी के संस्थापक पंडित मोतीलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेताओं में से थे। गांधी जी के आव्हान पर उन्होंने वकालत छोड़ दी। आधुनिक जीवन शैली त्याग कर खादी पहनना शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता के लिए पंडित मोतीलाल नेहरू का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
गृहमंत्री की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन
46 में से 32 प्रकरणों की वापसी पर बनी सहमति रायपुर, 21 फरवरी 2022/ गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया […]
कलेक्टर श्री सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक
रायगढ़, अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय के सभी विवादित, अविवादित, प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए पटवारियों को प्रतिदिन की निर्धारित […]
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक संपन्न
राजनांदगांव, अप्रैल 2023। अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण नियम 1995 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टोरेट के अपर कलेक्टर कक्ष में आयोजित की गई थी। बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार से पीडि़त व्यक्तियों को दी दिए गए राहत राशि की समीक्षा […]