छत्तीसगढ़

79वीं महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

पहले दिन खेले जाएंगे 2 मैच
राजनांदगांव 07 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैचों की शुरूवात करने वाले हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में देश की बहुप्रतिष्ठित व सबसे पुरानी हॉकी प्रतियोगिताओं में से एक महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता आज 8 फरवरी 2023 से प्रारंभ हो रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ दिवस 2 मैच खेले जायेंगे। पहला मैच दोपहर 1 बजे से नवल टाटा जमशेदपुर विरूद्ध रिपब्लिकन मुम्बई के मध्य एवं दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से सांई हॉस्टल सुंदरगढ़ विरूद्ध स्टेट एक्सेलेंसी हॉस्टल बिलासपुर के मध्य खेला जायेगा। कलेक्टर एवं दिग्विजय स्टेडियम समिति के अध्यक्ष श्री डोमन सिंह व आयोजन समिति के अध्यक्ष महापौर श्रीमती हेमा देशमुख व समिति के सदस्यों ने नगर व अंचल के खेल प्रेमियों से हॉकी मेला में सम्मिलित होकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *