रायगढ़, 8 फरवरी 2023/ आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बुनगा विकास खंड पुसौर जिला रायगढ़ के तत्वाधान में डॉ.अजय नायक आयुर्वेद चिकित्साअधिकारी एमएस शालक्य तंत्र के कुशल नेतृत्व में योग प्रशिक्षक श्री दुलामणि रजक के द्वारा आज ग्राम-सूपा में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। योग शिविर 12 फरवरी तक प्रात: 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा। योग शिविर में आज पहले दिन 90 लोग उपस्थित होकर योगाभ्यास किये जिसमें भ्रामरी प्राणायाम, भ्रस्तिका प्राणायाम एवं विभिन्न प्रकार के आसन का अभ्यास कराया गया। डॉ.अजय नायक ने बताया कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में रोजाना योगाभ्यास जरुरी है लोगों का झुकाव दिनोंदिन आयुर्वेद के प्रति बढ़ते जा रहा है लोग आयुर्वेद को अपनाने के लिए लगातार उत्साहित हो रहे है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच श्रीमती चंद्रिका रात्रे, भोज मालाकार हॄदानंद पटेल, रामप्रसाद विनोद पटेल, पद्मलोचन पटेल आदि शिक्षक स्टाफ एवं स्कूली बच्चों का योगदान रहा।
संबंधित खबरें
तपती गर्मी में राहत देंगे सार्वजनिक प्याऊ
सुकमा 31 मार्च 2022/ होली पर्व के बाद से तापमान में हो रही बढ़ोतरी से अत्यधिक गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में जरूरी है की शरीर में पानी की कमी न हो, समय समय पर पानी पीते रहे। दोपहर के समय अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले।बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन […]
भोरमदेव महोत्सव 2023 में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आवेदन 13 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 02 मार्च 2023। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के नाम आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव 2023 का आयोजन इस आगामी 19 और 20 मार्च को किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव 2023 में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आवेदन 13 मार्च 2023 तक जिला कार्यालय कबीरधम के कक्ष क्रमांक 22 वरिष्ठ […]
जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग कलाकार का बढ़ाया हौसला
रायपुर, 19 सितंबर 2024/sns/- मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांग कलाकार की मांग चंद मिनटों में पूरी कर दी। दिव्यांग ने वाद्ययंत्र खरीदने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष सहायता राशि की मांग की। उन्होंने तत्काल 15 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। इससे दिव्यांग के चेहरे पर मुस्कान आ […]