रायपुर, 12 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में रेडियो को संचार का एक सशक्त माध्यम बताया है। उन्होंने कहा है कि सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। रेडियो दूर-दराज स्थानों तक सूचना प्रवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में भी ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम है। श्री बघेल ने कहा है कि भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम है, लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है। आपात परिस्थियों में रेडियो ने अपनी महत्ता स्थापित की है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर-एसपी सिद्धेश्वर मंदिर पहुँचकर की पूजा-अर्चना
बलौदाबाजार, जुलाई 2022/कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने अंचल के प्रसिद्ध सिद्धेश्वर मंदिर पलारी पहुँचकर दर्शन लाभ लिए। उन्होंने पूजा अर्चना कर जिले वासियों के लिए सुख,समृद्धि एवं शांति के लिए कामना की। इस मौके पर उपस्थित महाराज ने मंदिर एवं बाल समुंद तालाब के इतिहास में बारे में विस्तृत जानकारी दी। […]
बस्तर की महिलाओं के चट्टानी इरादों से पथरीली जमीन में फूटे पपीते के अंकुर
डेढ़ महीने तक हाथों से पत्थर बीन महिलाओं ने उगाया मीठा पपीता पपीता की खेती कर हमें पहली बार हवाईजहाज में बैठ दिल्ली जाने का मौका मिला, हमारी ज़िंदगी आपकी सरकार बदल रही- पपीता कृषक बहनों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार एक साल में लागत वसूलने और 10 लाख की कमाई पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं […]
वायु प्रदुषण में नियंत्रण हेतु कलेक्टर सुश्री चौधरी ने ली बैठक-शहरी क्षेत्रों में संचालित प्रदुषण नियंत्रण एवं प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की
दुर्ग, नवंबर 2024/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिले के दुर्ग-भिलाई शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सभी नगरीय निकायों की वित्तीय और भौतिक प्रगति की स्थिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर संचालित कार्यों एवं गतिविधियों पर चर्चा की, जिनमें वेस्ट और बायोमास प्रबंधन, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, अपशिष्ट प्रबंधन, […]