छत्तीसगढ़

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ के तहत बीमित कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी का किया गया वितरण

कबीरधाम जिले के 348 कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया

कवर्धा, 15 फरवरी 2023। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान-भारत/75 के तहत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 15 फरवरी, 2023 से ’’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम में मौसम रबी 2022-23 में ग्राम पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषकों को कृषि विभाग एवं क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा पॉलिसी वितरण का शुभांरभ किया गया। आज विकासखंड-कवर्धा के ग्राम केसली में 118 कृषक, विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम राजपुर में 157 कृषक, विकासखंड बोड़ला के ग्राम चिमरा में 32 कृषक और विकासखंड पंडरिया के ग्राम देवसरा में 41 कृषकों को बीमा पॉलिसी, जिले में कुल 348 कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी का वितरण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिले के समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर 27 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *