प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मानस मंडली को कलेक्टर ने किया सम्मानित जांजगीर-चांपा 22 फरवरी 2023/ राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता 2023 में छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान हासिल करने वाले बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम सरहर के मानस मंडली टीम को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने टीम के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को मंच देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मानस गायन प्रतियोगिता की शुरूआत की है। यह जिले के लिये गौरव की बात है कि ग्राम स्तर पर मानस गायन करने वालों की पहचान राज्य स्तर पर हुई। मानस गायन प्रतियोगिता में शामिल होकर आपकी टीम ने ग्राम स्तर से विकासखण्ड, जिला, संभाग के पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से मानस गायन करने वालों के साथ गांवों में भी एक अलग सकारात्मक माहौल बना है। अपने जिले की कलेक्टर से सम्मानित होने पर खुशी प्रकट करते हुए मानस मंडली टीम के सदस्यों ने बताया कि राजिम कुंभ मेले में 16 से 18 फरवरी तक राज्य स्तरीय रामायण मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। जिन्हें बहुत सराहा गया और तीसरे स्थान के लिए चयनित करते हुए पुरस्कृत किया गया। मंडली के सदस्य महोदव साहू ने बताया कि महादेव मानस मंडली सरहर को राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त होने पर 2 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। कलेक्टर से सम्मान के दौरान बम्हनीडीह जनपद के सीईओ कुबेर सिंह, ग्राम सरहर की सरपंच श्रीमती सुनन्दा चंद्रा,राजकुमार चंद्रा, सचिव रोहित पटेल भी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
न्यू सिटी पार्क आवासीय सहकारी समिति का निर्वाचन कार्यक्रम जारी
बिलासपुर मार्च 2022। छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार श्री नितिन घोरे को न्यू सिटी पार्क आवासीय सहकारी समिति मर्या. मोपका का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार दिनांक 20 मार्च को नियोजन पत्र प्राप्त करना, 21 मार्च को नियोजन पत्र की जांच, 22 मार्च को नियोजन पत्रों की वापसी, 27 […]
रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने की विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा
बिलासपुर, 11 अगस्त 2024/sns/- अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा जिले के प्रभारी सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एक एक विभाग से जानकारी लेकर कार्यों में और तेजी लेकर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश […]
राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला में शामिल होने हेतु 05 दिसंबर तक पंजीयन अनिवार्य
मुंगेली, दिसंबर 2022// जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह में राज्य स्तरीय मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल होने के लिए इच्छुक आवेदक 05 दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जमकोर में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि […]