छत्तीसगढ़

विपत्तिग्रस्त व्यक्तियों के मृत्यु पर परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर, मार्च 2023/ सरगुजा जिले में विभिन्न प्राकृतिक एवं वैश्विक आपदा से 9 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव ने बताया है कि पानी में डूबने से 3 लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी जिसमें दरिमा तहसील के ग्राम कंठी के शिवचन्द्र आत्मज रामचरण, उदयपुर तहसील के ग्राम फुलचुही के रूपेश आत्मज एतवार तथा बतौली तहसील के ग्राम करधना के धनप्रसाद आत्मज महतो की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी। आकाशीय बिजली गिरने से उदयपुर तहसील के ग्राम खोड़री के सुरेश कुमार आत्मज कुदर राम एवं सीतापुर तहसील के ग्राम भारतपुर के सहदेव आत्मज इन्द्रदेव की मृत्यु हो गई थी। अम्बिकापुर तहसील के ग्राम सकालो के सुनिल चन्द्र देवनाथ आत्मज भारत चन्द्र की मृत्यु आग में जलने से हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को देने के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त लखनपुर तहसील के प्रेमकुंवर पति मनराज एवं ग्राम प्रतापपुर के विजय श्रीवास्तव आत्मज तीरथ प्रसाद तथा उदयपुर तहसील के ग्राम नुनेरा के दिनेश्वर सिंह की मृत्यु वैश्विक महामारी कोविड-19 से हो गई थी। मृतकों के निकटतम परिजन को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया। संबंधित तहसील के तहसीलदार को स्वीकृत राशि वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *