रायगढ़, 25 मार्च 2023/ जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा आगामी 04 अप्रैल 2023 को शा. हाई स्कूल मैदान, तमनार में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। रायगढ़ जिले के समस्त आई.टी.आई, किरोड़ीमल शा.पॉलिटेक्निक एवं के.आई.टी.इंजीनियरिंग कॉलेज से उत्तीर्ण योग्यताधारी आवेदकों की अधिकाधिक संख्या में भाग लेने हेतु शा.आई.टी.आई. रायगढ़ में 28 एवं 29 मार्च 2023 को प्रात: 10 बजे से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। रायगढ़ जिले के उक्त संस्थानों से उत्तीर्ण योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ कार्यशाला में अनिवार्यत: उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु शा.आई.टी.आई. रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
सामान्य सभा में जल संसाधन विभाग, रोजगार विभाग, आयुर्वेद विभाग, श्रम विभाग एवं उघोग विभाग के कार्यो पर हुई चर्चा
कवर्धा, नवम्बर 2021। जिला पंचायत कबीरधाम में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रम विभाग, जिला व्यापार एवं उघोग केन्द्र, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केन्द्र विभाग, जल संसाधन विभाग एवं आयुर्वेद विभाग के कार्यो पर चर्चा हुई। सामान्य सभा की बैठक का आयोजन अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुआ साथ ही सामान्य […]
एक साधारण किसान से मछली पालन के अग्रदूत बनने तक की प्रेरक यात्रा
मछली पालन की दिशा से पहली कदम में ही मिली सफलता मछली के बच्चों का उत्पादन और नवाचार आर्थिक लाभ और आत्मनिर्भरता की ओर कदम
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूर्व सांसद श्री रावटे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर, 01 अगस्त 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री झाड़ूराम रावटे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने स्व. श्री रावटे के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की है।