रायगढ़, 28 मार्च 2023/ इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय रायपुर, अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, रायगढ़ में वर्ष 2021-22 में अध्ययनरत एक वर्षीय डिप्लोमा में 43 कृषि सेवा केन्द्रों के संचालकों को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में जिले के उपसंचालक कृषि श्री अनिल कुमार वर्मा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ. अजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.बीरबल सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.के.के.पैंकरा के नेतृत्व में सभी वैज्ञानिकों में डॉ.मनीषा चौधरी,डॉ.के.डी महंत, डॉ.सविता आदित्य, डॉ.सोलंकी, डॉ.नानक बंजारा, डॉ पटेल, इंजीनियर आशुतोष, डॉ.मनोज साहू एवं अन्य स्टॉफ के सहयोग में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ.के.डी.महंत ने किया।
संबंधित खबरें
मृतक के परिजन को मिला 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, अगस्त 2022/ग्राम मुरमुन्दा के स्व. दिव्यांश साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु हुई थी। जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक स्व. दिव्यांश साहू के पिता पुत्री श्री नेतराम साहू को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि संयुक्त कलेक्टर दुर्ग द्वारा स्वीकृत की गई है ।
मिनीमाता ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय क्षितिज पर दी नई पहचान
रायपुर, 10 अगस्त 2022/छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद मिनीमाता बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थी। अपने प्रखर नेतृत्व क्षमता की बदौलत राष्ट्रीय नेताओं के बीच उनकी अलग पहचान थी। दलित शोषित समाज ही नहीं सभी वर्गो ने उनके नेतृत्व को मान्य किया था। उन्होंने संसद में अस्पृश्यता निवारण अधिनियम पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिनीमाता […]
सैनिक स्कूल की कक्षा 6वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी को
सुकमा जनवरी 2022/ शैक्षणिक सत्र 2022-23 में सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट https://aissee.nta.nic.in पर 27 सितम्बर से 26 अक्टूबर 2021 तक आमंत्रित की गई थी। […]