रायपुर, 28 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं। इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। श्री बघेल ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव आज सुकमा जिले के दौरे पर
सुकमा जनवरी 2025/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 13 जनवरी 2025 को सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12ः20 बजे बड़े बचेली, दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12ः40 बजे सुकमा जिले में पुलिस लाईन हेलीपैड में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12ः45 […]
जनहित के कार्यों को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में योजनाओं मेंप्रगति की विस्तार से की समीक्षाबिलासपुर, जुलाई 2022/जिले के नये कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज समय सीमा की बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। जनहित […]
सीएम कैंप बगिया बना आशा का केन्द्र,सीतापुर के घायल जय कुमार को मिली एम्बुलेंस की सुविधा
रायपुर के एम्स मे घायल का इलाज जारी रायपुर, 28 फरवरी 2024/ जशपुर जिला के कांसाबेल ब्लॉक में स्थित सीएम कैम्प बगिया अब पूरे छत्तीसगढ़ के जरूरतमंदों की आशा का केंद्र बन गया है। मुसीबत के समय, सहायता प्राप्त करने के लिए लोग, यहाँ फोन करते हैं और उन्हें सहायता मिलती भी है। ऐसा ही […]