जांजगीर-चांपा 29 मार्च 2023/ वनमंडालधिकारी जांजगीर-चांपा वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र सक्ती अंतर्गत श्री रेशम लाल वल्द श्री सुदर्शन ग्राम मुरलीडीह, तहसील-अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा (छ0ग0) के निजी भूमि को श्री श्यामलाल वल्द श्री मंगल राम ग्राम मुरलीडीह, तहसील-अकलतरा द्वारा कुटा में लेकर तिवरा एवं मटर का फसल लगाया था। जिसे वन्यप्राणी हाथी द्वारा नुकसान पहुँचाया गया हैं। भूमि स्वामी श्री रेशमलाल द्वारा फसल क्षति मुआवजा की राशि श्री श्यामलाल को प्रदाय किये जाने पर मुझे कोई आपत्ति नही है के संबंध में सहमति पत्र दिया गया हैं। उक्त सहमति पत्र के आधार पर श्री श्यामलाल वल्द श्री मंगल ग्राम मुरलीडीह, तहसील -अकलतरा जिला जांजगीर- चांपा(छ0ग0) को तिवरा एवं मटर फसल को वन्य प्रणी हाथी द्वारा नुकसान पहुचाये जाने के फलस्वरूप प्रावधान अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति पाये जाने पर फसल क्षतिपूर्ति सहायता राशि 10 हजार 975 रुपए (दस हजार नौ सौ पचहत्तर रूपये ) स्वीकृत किया गया है। यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत वन्य प्राणियों द्वारा फसल क्षति मद, योजना के तहत् भुगतान की गई है।
संबंधित खबरें
रेल मंत्री ने कटक रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया 7 दिसंबर 2024: रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज कटक रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। यह परियोजना, “अमृत स्टेशन योजना” के अंतर्गत, स्टेशन के पुनर्विकास में एक महत्वपूर्ण मील […]
कलेक्टर ने फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय के एथलेटिक्स चैम्पियनशिप छात्राओं को किया सम्मानितकलेक्टर ने छात्राओं को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की महासमुंद ,अप्रैल 2022/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने अपने कार्यालय कक्ष में नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले दृष्टिबाधित कु. ईश्वरी निषाद एवं कु. श्रीती […]
गौठानों से जुड़कर समूह की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से समृद्ध
गौठानों में संचालित गतिविधियां बनी आय का जरिया सुकमा 24 मई 2023/ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से गौठानों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कभी दूसरों के खेतों में रोजी-मजदूरी करने वाली गांव की महिलाएं अब समूह के माध्यम से गौठानों में […]