रायपुर, 12 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने संत कंवर राम की 13 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सिंधी समाज के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा है संत कंवर राम जी ने भजनों, सूफी कलामों के माध्यम से जन-जन तक मानव प्रेम का संदेश पहुंचाया। उन्होंने सारे विश्व को सत्य, अहिंसा, विश्वबंधुत्व, त्याग और बलिदान का मार्ग दिखाया। उनकी आवाज की मधुरता और सादगी ने आम-खास सभी लोगों को प्रभावित किया। श्री बघेल ने कहा कि संत कंवर राम ने अपने जीवन मूल्यों से परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की।
संबंधित खबरें
कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने आवारा एवं घुमन्तुक पशुओं के नियंत्रण हेतु की गई कार्यवाही की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा
जगदलपुर अक्टूबर 2024/sns/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने आवारा एवं घुमन्तुक पशुओं के नियंत्रण हेतु जिलों में की गई कार्यवाही की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने आवारा एवं घुमन्तुक पशुओं के नियंत्रण के लिए हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में आवारा एवं घुमन्तुक पशुओं […]
हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान की उपयोगिता के संबंध में विद्यार्थियों को दी गई जानकारी कोरबा 18 जुलाई 2023/जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा तथा जिला स्वीप नोडल अधिकारी के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा के हायर सेकंडरी स्कूल भैसमा में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। […]
जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर करें त्वरित कार्यवाही – कलेक्टर
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश मुंगेली 27 जून 2023// जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज आमजनों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनी और प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक […]