छत्तीसगढ़

कुकिंग कास्ट (मटेरियल कास्ट) एवं रसोईयां मानदेय का पुर्नबंटन जारी

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत संचालित शालाओं के लिए कुकिंग कास्ट (मटेरियल कास्ट) एवं रसोईयां मानदेय का पुर्नबंटन पीएफएमएस वेबपोर्टल के माध्यम से लिमिट कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश सिंह ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को योजनांतर्गत महिला स्वसहायता समूह एवं रसोईयों को मानदेय का भुगतान वेबपोर्टल में दर्शित डाटा के आधार पर सुनिश्चित करने कहा है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत संचालित शालाओं के लिए 3 करोड़ 26 लाख 83 हजार रूपए कुकिंग कास्ट (मटेरियल कास्ट) एवं 80 लाख 4 हजार रूपए रसोईयां मानदेय के लिए कुल 4 करोड़ 68 लाख 7 हजार रूपए पुर्नबंटन हुआ है।
जिसमें राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 1 करोड़ 12 लाख 58 हजार रूपए कुकिंग कास्ट (मटेरियल कास्ट) एवं 24 लाख 39 हजार रूपए रसोईयां मानदेय के लिए कुल 1 करोड़ 36 लाख 97 हजार रूपए, डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 53 लाख 97 हजार रूपए कुकिंग कास्ट (मटेरियल कास्ट) एवं 12 लाख 60 हजार रूपए रसोईयां मानदेय के लिए कुल 66 लाख 57 हजार रूपए, छुरिया विकासखंड अंतर्गत 77 लाख 88 हजार रूपए कुकिंग कास्ट (मटेरियल कास्ट) एवं 21 लाख 12 हजार रूपए रसोईयां मानदेय के लिए कुल 99 लाख रूपए एवं डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 82 लाख 40 हजार रूपए कुकिंग कास्ट (मटेरियल कास्ट) एवं 21 लाख 93 हजार रूपए रसोईयां मानदेय के लिए कुल 1 करोड़ 4 लाख 33 हजार रूपए पुर्नबंटन प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *