दुर्ग, मई 2023/बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण द्वारा 04 पद आगनबाड़ी सहायिका की भर्ती हेतु आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका पद हेतु करंजा भिलाई क्र. 03, भानपुरी क्र. 01, डुमरडीह क्र. 01, डुमरडीह क्र. 02 में सहायिकाओं पदों पर भर्ती हेतु 8 मई 2023 तक की स्थिति तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के परियोजना अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार 10 मई 2023 को मूल्यांकन समिति की प्रथम बैठक आहूत हुई। समिति द्वारा भर्ती किये जाने हेतु अनुमोदित अंतरिम मूल्याकन पत्रक सर्व साधारण की सूचना हेतु बाल विकास परियोजना कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग के कार्यालय परिसर में निर्धारित स्थान पर चस्पा किया गया है। यदि उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरीयता एवं प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो मय साक्ष्य में 20 मई 2023 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.) में अपनी लिखित दावा/आपत्ति कार्यालयीन समय में दर्ज करा सकते है। उक्त समय सीमा के पश्चात् कोई भी दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
संबंधित खबरें
शासकीय उचित मूल्य दुकानो के संचालन हेतु 19 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, सितम्बर 2022/ विकासखण्ड अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटमीसोनार और विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भादा में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालन हेतु 19 सितम्बर को शाम 05:00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अतः ग्राम कोटमिसोनार विकासखण्ड अकलतरा और ग्राम भादा विकासखण्ड नवागढ़ के समस्त स्व सहायता समूह / […]
मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु व्यवस्था करने की समझाइश
अम्बिकापुर , मई 2022/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिले में कार्यरत विभिन्न विभाग के अधिकारियों को मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव हेतु व्यवस्था करने की समझाइश दी है।उन्होंने कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए बाढ़, अतिवृष्टि से लोगों को बचाने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर व्यवहारिक सुविधा उपलब्ध […]
व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा (पीआरपीई-2022) 29 जनवरी को
दुर्ग, जनवरी 2023/ छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा सुबेदार, उप निरीक्षक, उपनिरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, उपनिरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उपनिरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उपनिरीक्षक (कंप्यूटर) तथा उपनिरीक्षक (रेडियो) सहित विभिन्न 8 पद की प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा (पीआरपीई-2022) का आयोजन दिनांक 29 जनवरी 2023 को सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक किया जाएगा। उक्त […]