बलौदाबाजार, मई 2023/कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वयं के स्व रोजगार स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत् ऋण योजना एवं सक्षम योजना अंतर्गत 6.लाख रुपये स्वीकृत किया है। उक्त ऋण राशि 7 महिला स्व सहायता समूहों स्वीकृत किया गया।जिन महिला समूहों को ऋण राशि स्वीकृत किया गया है उसमें बहिनी स्व सहायता समूह ग्राम-कोनारी, बालक दास गुरू स्व. सहा. समूह, ग्राम-बिनौरी, माँ दुर्गा स्व सहा. समूह, ग्राम-बिनौरी, सतनाम स्व सहा.समूह ग्राम-रसौंटा, मीनीमाता स्व. सहा. समूह, ग्राम-रसौंटा, माँ भवानी स्व. सहा. समूह ग्राम-बिनौरी, त्रिवेणी स्व. सहा. समूह, ग्राम-बिनौरी की राशि स्वीकृति की गई है। महिला समूहों को सालाना 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण स्वीकृत किया गया है। महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि स्वीकृत होने पर महिलाओं में खुशी व्यक्त की है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत् ऋण योजना अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों को आसान शर्तो पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए महिला समूहों को प्रथम बार में 02 लाख रूपये अधिकतम तथा उक्त राशि ब्याज सहित समय पर चुकता होने पर द्वितीय बार मेें 4 लाख रूपये अधिकतम ऋण राशि आसान किश्तों पर 03 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज पर दिया जाता है। कृषि कार्य, मछलीपालन, सिलाई सेंटर, ईंट भट्ठा, मशाला मशीन व सब्जी व्यवसाय आदि कार्यो हेतु महिला स्व सहायता समूहों का ऋण स्वीकृत किया गया है।
संबंधित खबरें
नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी के आदेश मेेंं किया गया आंशिक संशोधित
राजनांदगांव 11 अगस्त 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपादन के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसमें आंशिक संशोधित किया गया है। संशोधित आदेश अनुसार ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री वीरेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी […]
लोगों को लुभा रहा आवास एवं पर्यावरण विभाग का स्टॉल
सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किये जाने की अपील पर अधारित हैछत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल का स्टॉल‘निर्माण लागत पर घर योजना‘ में दिखाई दे रही लोगों की विशेष रूचिराज्योत्सव में पर्यावरण संरक्षण मण्डल की प्रदर्शनी में डिजिटल डिस्प्ले भीरायपुर, नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2022 के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान परिसर […]
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
पूर्व जेलों के विस्तार एवं नवीन जेलों के निर्माण के संबंध में हुई चर्चारायगढ़, फरवरी 2024/ माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के परिप्रेक्ष्य में तथा सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर का आदेश द्वारा नोटिफाईड की गई, कमेटी की प्रथम बैठक 21 फरवरी को अपरान्ह में जिला न्यायालय, रायगढ़ के […]