अम्बिकापुर 23 मई 2023/ संभागीय उपायुक्त ने बताया कि विभागीय परीक्षा माह अगस्त 2023 का सूचना तथा कार्यक्रम प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए 10 अंकों तक छूट दी जाती है। परीक्षार्थियों को तत्संबंध में अपना जाति प्रमाण पत्र भी आवेदन पत्र के साथ जमा करना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने संभाग अंतर्गत समस्त क्लेक्टरों को पत्र जारी कर विभागीय परीक्षा में सम्मिलित होने इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची 20 जून 2023 तक संभाग आयुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करने कहा है।
संबंधित खबरें
जिले में 382.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, जुलाई2022/ चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 19 जुलाई तक 382.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 7.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 460.7 मिली मीटर, पुसौर में 507.7, खरसिया में 351.8, […]
केन्द्रीय विद्यालय में किया गया एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
जगदलपुर, दिसंबर 2022/ केंद्रीय विद्यालय जगदलपुर में पिछले दिनों पाठ्य सहगामी क्रियाकलाप के अंतर्गत एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक अनुभाग के छात्रों ने अपने सदन के अन्तर्गत नृत्य प्रस्तुति दी। संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार पॉल व प्रधान अध्यापक कमल नारायण सोनी द्वारा बच्चो का प्रोत्साहन किया गया। इस […]
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन – विभिन्न पदों की संविदा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति पश्चात निराकरण की सूची जारी
जांजगीर-चांपा 21 अगस्त 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संगवारी पद क्रमांक 21, प्रोग्राम एशोसियट डी.ई.आई.सी., सेक्युरिटी गार्ड, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संगवारी पद कमॉक 20, प्रोग्राम एशोसियट पी.एच.एन. और वार्ड असिस्टेंट एन.एम.एच.पी. के पदों की संविदा नियुक्ति हेतु पात्र, अपात्र की सूची […]