जांजगीर-चांपा, मई 2023/धूमपान निषेध दिवस 31 मई को नशामुक्ति रैली, जागरूकता सभा व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में किया जाएगा । राष्ट्रीय तम्बाखू नियंत्रण कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जिला नोडल डॉ. व्ही. के. पैगवार ने बताया कि जनजागरूकता रैली पौने 7 बजे कचहरी चौक जांजगीर से स्व. श्री बिसाहू दास महंत उद्यान तक निकाली जावेगी। जिसमें सभी वर्ग के लोग भाग लेंगे। स्व. श्री बिसाहू दास महंत उद्यान जांजगीर में जागरूकता सभा होगी जिसमें पुलिस विभाग के कोटपा एक्ट के तहत टोबेको कंट्रोल के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों का सम्मान किया जावेगा। इसके अलावा लायंस क्लब, वेलविशर, विप्लव शिक्षण एवं कल्याण समिति, एनसीसी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, ड्रग विभाग के लोगों को जागरूकता के लिए सम्मानित किया जावेगा। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
भाजपा ने विकसित भारत के विजन पर चुनाव लड़ा, कांग्रेस नेताओं ने झूठ और बदजुबानी को बनाया हथियार – विष्णु देव साय
कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं, कमल ही खिलेगा रायपुर। आम तौर पर क्रिया-प्रतिक्रिया से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर अब निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर […]
कलेक्टोरेट दुर्ग में पदस्थ 04 महिला कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
दुर्ग 29 जून 2024/sns/-दुर्ग जिला कलेक्टोरेट कार्यालय में पदस्थ 04 महिला कर्मचारी आज अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बिदाई समारोह में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं पेंशन स्वीकृति […]
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी
देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू राजिम माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ रायपुर, 16 फरवरी 2022/ छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुजनों का सुबह से ही देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया […]