जांजगीर-चांपा एक जून 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पामगढ़ श्री आर0के0 तम्बोली की अध्यक्षता में जनपद सभाकक्ष पामगढ़ में महात्मा गांधी नरेगा कार्यक्रम जनपद पंचायत पामगढ़ अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 व 2022-23 का कुल 42 ग्राम पंचायतों का व वित्तीय वर्ष 2022-23 का कुल 18 ग्राम पंचायतों का छ०ग० सामजिक अंकेक्षण ईकाई की ग्राम सभा सम्पन्न होने के पश्चात् महात्मा गांधी नरेगा कार्यक्रम का सोशल आर्डिंट किया गया। सोशल आडिट कार्यक्रम में महात्मा गांधी नरेगा कार्यक्रम अन्तर्गत 02 वित्तिय वर्षों में ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों का बारीकी से जाँच किया गया। जनपद सभाकक्ष पामगढ़ में ग्राम पंचायतों के सोशल आडिट कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री जितेन्द्र टंडन, सुश्री प्रज्ञा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़, श्री विजय सिंह सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा नोडल, श्री सौरभ शुक्ला मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी पामगढ़ एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, सितम्बर 2022/ नोडल संस्था, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जांजगीर (छ0ग0) के अंतर्गत जांजगीर जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों/विषयों के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के लिए रिक्त पदों (कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी/संविदा मेहमान प्रवक्ता को छोड़कर शेष रिक्त पद) के विरूद्व प्रशिक्षण अधिकारी /संविदा […]
आकस्मिक मृत्यु के 8 प्रकरणों में 32 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
जांजगीर-चांपा 18 अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आपदा मृत्यु के 8 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील अकलतरा के ग्राम पंचायत तरौद निवासी नरसिंग सकट की […]
मुख्यमंत्री को किये महज एक ट्वीट पर दिव्यांग सुशांत को तत्काल मिली राहत
बिलासपुर ,जुलाई 2022/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तक आम जनता की पहुंच कितनी सुलभ है और वे लोगों की तकलीफों को कितनी संजीदगी से लेकर उनका निराकरण करवाते है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिलासपुर निवासी श्री प्रशांत दास मानिकपुरी द्वारा अपने दिव्यांग पुत्र की परेशानी को लेकर किये […]