सारंगढ़ बिलाईगढ़ 2 जून 2023/जिले के विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत बरदुला और आश्रित ग्राम खुरबेना के गौठान में गोबर खरीदी अन्य गौठानों की अपेक्षा अधिक हुई थी। जैविक खाद उत्पादन भी अधिक मात्रा में हुई है। 970 बोरी बरदुला के सहकारी समिति में बेची गई है और लगभग 700 बोरी जैविक खाद का बिक्री करना शेष है। एक बोरी में 30 किलोग्राम जैविक खाद किया जाता है। बरदुला गौठान में नमन स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य और सचिव शशिकला श्रीवास ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से जैविक खाद का निर्माण हमारे समूह द्वारा किया जा रहा हैं, जिसमे ं12 सदस्य हैं। जैविक खाद के पिछले वर्षों का 2 लाख रूपए का भुगतान समूह का प्राप्त हुआ है। हमारा समूह गौठान के अलावा साबुन और केक का भी निर्माण करती है। साबुन की बिक्री गांव में ही हो जाती है। इसी प्रकार महामाया स्वसहायता समूह साबुन और सर्फ का उत्पादन करती हैं। संतोषी स्वसहायता समूह पापड़, मुरकु का उत्पादन करती हैं। भाग्यलक्ष्मी स्वसहायता समूह हल्दी मिर्च का उत्पादन करती हैं। वैभव लक्ष्मी स्वसहायता समूह बड़ी बनाती हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में ’दिव्यांगजन पार्क’ निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की
केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने रायपुर में दिव्यांगजन पार्क निर्माण की घोषणा की दिव्य कला मेला, दिव्यांग भाई-बहनों के अद्वितीय कौशल और उद्यमशीलता का उत्कृष्ट प्रदर्शन : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार दिव्य कला मेला दिव्यांगजन आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और मुख्यमंत्री […]
सभी गाँवों में 23 जनवरी से होंगी ग्राम सभाएँ
कोरबा 22 जनवरी 2022 /कोरबा जिले के सभी गांवो में 23 जनवरी से ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में खाद्यान्न योजनांतर्गत ग्रामीणों को राशन वितरण, हितग्राहियों को पेंशन, मनरेगा के तहत कार्य, पोषण अभियान एवं जल जीवन मिशन जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने गांवो में […]