छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता के लिए आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता

दुर्ग 02 जून 2023/ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई-दुर्ग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर 2 जून 2023 को शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में शाला की 40 छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी अभिव्यक्ति चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत की गई। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को दर्शाया गया।

शाला की प्राचार्या डॉ. कृष्णा अग्रवाल द्वारा बच्चों को अपने संदेश में पर्यावरण की सुरक्षा और लोकहित पर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई के नन्दकुमार पटेल द्वारा मिशन लाईफ के अंतर्गत अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतों को सम्मिलित करने हेतु बताया गया भविष्य की चिंता करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु वर्ष भर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। ईको क्लब, जिला समन्वयक रुद्रनारायण सिन्हा द्वारा ऊर्जा की बचत और आवश्यकता अनुसार उसका उपयोग करना, कम से कम प्लास्टिक के उपयोग को हितकर बताना व दैनिक जीवन में प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े व जूट के थैलों का उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। श्रीमती ममता ध्रुव, व्याख्याता एवं एन.सी.सी. अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *