मुंगेली, जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कार्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्यबंटन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे को सांख्य लिपिक, विभागीय जांच, ज्युडिशियल क्लर्क, जेल, वरिष्ठ लिपिक शाखा, सोलेशियम फंड, जिला न्यायालय संबंधित पत्राचार, जिला शहरी विकास अभिकरण, सहायक अधीक्षक (सा)/सहायक अधीक्षक (रा) शाखा, माननीय उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों से प्राप्त याचिकाओं में प्रभारी अधिकारी नियुक्ति संबंधी कार्य का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री पुजारी को जनगणना, महिला थाना, जनसूचना अधिकारी एवं सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत स्वतः प्रेरित सूचनाओं के प्रकटीकरण हेतु उत्तरदायी अधिकारी, राजस्व आंकिक, तकाबी, राजस्व मोहर्रिर, धर्मस्व, ब्रिक्स का प्रभारी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य तथा स्थानीय निर्वाचन) का प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
संबंधित खबरें
राज्य स्तरीय चयन ट्रायन का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक,
दुर्ग, 02 अप्रैर्ल 2025/ sms/- रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक/बालिका) तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल के नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण […]
जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आयोजित शिविरों का सतत मॉनिटरिंग जारी
अम्बिकापुर, नवम्बर 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के स्कूली बच्चों के जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए विकासखण्डों के चिन्हांकित स्कूलां में शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इन शिविरों का अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण कर सतत मॉनिटरिंग किया जा रहा है […]